हसनपुर। जमीनी विवाद को लेकर चल रही रॉड के चलते भाई ने ही सगी बहन एवं छोटे भाई को पंखे वाली लोहे की रॉड से बेदर्दी से पीट दिया। जिसमें दोनों भाई बहन घायल हो गए कोतवाली पहुंचे घायलों ने कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया जहां गंभीर स्थिति में बहन को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
बुधवार को नगर के सीएचसी केंद्र पहुंचे शकुंतला पुत्री चंद्रपाल सिंह एवं प्रबंध पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी गांव झोंटना का आरोप है कि घरेलू जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपनी बहन शकुंतला एवं छोटे भाई प्रबंध को पंखे में लगी लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। जहां चीख पुकार सुनकर परिजनों ने बचाया और पिता के साथ घायल कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद मंगलवार को ही पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। वहीं सुबहा होने पर जब पीड़िता शकुंतला के हाथ का दर्द बंद नहीं हुआ तो वह पिता एवं घायल भाई के साथ नगर के सीएचसी केंद्र पहुंच गई। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए घायल शकुंतला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां फूट फूट कर रोते हुए पिता कहने लगा कि उसकी गिरवीं रखी जमीन भी पुत्रों को मिल गई है। उसके बाद बचा जमीन का छोटा सा टुकड़ा भी पुत्रों द्वारा हथियाना चाहते हैं। जिसके विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते रहते हैं। इसी क्रम में शकुंतला एवं प्रबंध के साथ भी जमकर मारपीट की है। साथ ही पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।




More Stories
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
सम्राट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार