October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

भावना पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया

मीरापुर l भावना पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज पर्व धूमधाम में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया गया l जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य नेहा चौधरी ने बताया कि आधुनिक जीवन शैली में माता-पिता की अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्कूलों का दायित्व और भी बढ़ गया है उन्होंने बताया कि भगवान शिव ने इस दिन माता पार्वती से विवाह किया था। भावना पब्लिक स्कूल में तीज पर्व पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगाकर अपनी खुशियों को और उल्लास को व्यक्त किया। हरियाली तीज का त्योहार,जो विशेष रूप से महिलाओं द्वारा हरियाली और प्रकृति का स्वागत करने के लिए मनाया जाता है। भावना पब्लिक स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय डायरेक्टर वैभव चौधरी द्वारा की गई। क्रार्यक्रम में छात्राओं के लिए मेहंदी सपर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अपने हाथों को सुंदर व जटिल डिजाइनों से सजाया। सपर्धा में रचनात्मकता व डिज़ाइन के आधार पर पुरस्कार भी प्रदान किए गए। विद्यार्थियों ने नृत्य व संगीत पर राजस्थानी घूमर, और पंजाबी भांगड़ा किया। वही स्कूल के डायरेक्टर वैभव चौधरी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की l

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!