October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

शादी में खाना खाने पर सैकड़ो लोग बीमार, हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार

शादी में खाना खाने के बाद ही लोगों को उल्टी और दस्त शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया।

रिपोर्ट: अमित/संदीप। मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव में एक वैवाहिक समारोह के दौरान खाना खाने से सैकड़ों लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। शादी में खाना खाने के बाद ही लोगों को उल्टी और दस्त शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया। जिसमें एक व्यक्ति नसीरुद्दीन मेरठ अस्पताल आईसीयू में भर्ती है। कुछ को परिजन डॉ गुलजार और डॉक्टर मोहम्मद अली के यहां मीरापुर क्षेत्र आदि जगह लेकर गए है। एक साथ सैकड़ों लोगों को फूड प्वाजनिंग की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

आपको बता दे कि बेगराजपुर निवासी शमशाद की पुत्री की बारात 10 नवंबर को करीम पुत्र मेहर इलाही निवासी मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव नयागांव चुड़ियाला से आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम के साथ खाना चल रहा था। कुछ घंटे बाद ही सैकड़ो बारातियों व जनातियों की हालत अचानक बिगड़ गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने निजी साधनों से बीमारों को जानसठ और बेगराजपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ लोग मीरापुर और मेरठ ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शादी में बना खाना खाने से लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!