October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में हुआ खेल दिवस का आयोजन

कार्यक्रम का उद्घाटन यू के जी (G) के छात्रों द्वारा ‘फ्लैग ड्रिल’ से किया गया, उसके बाद यू के जी (B) के छात्रों द्वारा ‘स्टिक ड्रिल’ का प्रदर्शन हुआ।

मुजफ्फरनगर: तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में खेल दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में CFL प्रोजेक्ट, भारतीय रिज़र्व बैंक, मुज़फ्फरनगर की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शीज़ा खानम उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अब्दुल अलीम ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस मौके पर बच्चों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और ड्रिल प्रदर्शन किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन यू के जी (G) के छात्रों द्वारा ‘फ्लैग ड्रिल’ से किया गया, उसके बाद यू के जी (B) के छात्रों द्वारा ‘स्टिक ड्रिल’ का प्रदर्शन हुआ। इसके अतिरिक्त, एल के जी के छात्रों ने ‘फ्लावर ड्रिल’ और क्लास एक के छात्रों ने ‘कप्स ड्रिल’ प्रस्तुत की। क्लास दो के छात्रों ने ‘फ्लावर ड्रिल’ और तीन के छात्रों ने ‘स्टिक ड्रिल’ में भाग लिया। इसके बाद क्लास चार से लेकर आठ तक के छात्रों ने ‘प्लावर ड्रिल’ और ‘फ्लैग ड्रिल’ जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इसके साथ-साथ, स्काउट और गाइड के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने रेस और विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें बॉटल रेस, बैलून रेस, लैमन-स्पून रेस, फ्रॉग रेस, और तीन पैर रेस शामिल थीं।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत स्कूल प्रबंधक सैयद एजाज अहमद ने बुके और उपहार भेंट कर किया। कार्यक्रम का औपचारिक आरंभ करते हुए प्रधानाचार्य जावेद मजहर ने अपने स्वागत भाषण में कहा, “यह हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है कि बच्चों को उनकी शारीरिक, मानसिक और सामूहिक कौशल विकसित करने के लिए इस प्रकार के खेल आयोजन किए जा रहे हैं।”विशेष अतिथि डॉ. अब्दुल अलीम ने अपने संबोधन में कहा, “खेल का बच्चों के स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। ये उनके अनुशासन और सहयोग भावना को भी मजबूत करता है।”मुख्य अतिथि खानम ने अपने भाषण में कहा, “खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है, और हमें अपने बच्चों को हर प्रकार से समर्थन देने की आवश्यकता है ताकि वे भविष्य में देश का नाम रोशन कर सकें। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के अंदर आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।

“इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाना और शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन के प्रति उनकी जागरूकता बढ़ाना था।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!