मुज़फ्फरनगर। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को बंधक बनाकर जबदरस्त पिटाई का मामला सामने आया है। दरअसल मुज़फ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लछेड़ा में सुबह करीब 4 बजे रामपुरी थाना नगर कोतवाली निवासी अनिकेत पुत्र इंद्रपाल अपनी प्रेमिका के बुलावे पर जा पहुँचा। जहाँ घर मे दाखिल होने के कुछ देर बाद ही परिजनो की आंख खुल गयी और उन्होंने अनिकेत को रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी बंधक बनाकर जबरदस्त पिटाई की और मौके पर पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस युवक को बंधनमुक्त कराकर थाने ले गयी। जहां से उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

वही अनिकेत के परिजन भी सूचना मिलने पर मंसूरपुर थाने में पहुँचे और दुष्यंत निवासी लछेड़ा के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। इसके पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।




More Stories
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
सम्राट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार