मोम एंड मी स्कूल, मुज़फ्फरनगर में सत्र 2025–26 का वार्षिकोत्सव 18 फरवरी को विद्यालय परिसर, सर्कुलर रोड में अत्यंत भव्य एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस वर्ष का कार्यक्रम “रिद्म ऑफ ट्रेडिशन्स” थीम पर आधारित रहा, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं और मूल्यों की मनोहारी झलक प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में मीनाक्षी स्वरूप जी (अध्यक्ष, नगर पालिका, मुज़फ्फरनगर) एवं गौरव स्वरूप जी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमे ललित अग्रवाल नीलम महाना(प्रिंसिपल द एस डी पब्लिक स्कूल); सान्या बिंदल; सोनिया लूथरा; विशाल गर्ग; अमित गर्ग; डॉ. पुरुषोत्तम; वचन सिंह; अमित पटपटिया; राजीव मुनजल; नेहा अरोड़ा; रूमा अग्रवाल; तथा आदित्य जैन सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में प्ले ग्रुप से कक्षा 4 तक के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं संदेशात्मक प्रस्तुतियाँ दीं। राजस्थानी एवं पंजाबी नृत्य के माध्यम से बच्चों ने भारत की लोक संस्कृति, वेशभूषा और संगीत की जीवंत प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शिव प्रस्तुति में बच्चों ने भक्ति भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत प्रदर्शन किया। सेव ट्रीज़ एक्ट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया और वृक्षों के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

एजुकेशन थीम एक्ट में शिक्षा के महत्व और उसके जीवन में योगदान को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया। फादर थीम प्रस्तुति ने पिता के प्रेम, त्याग और मार्गदर्शन को अत्यंत भावनात्मक रूप से मंच पर उतारा, जिसे देखकर कई अभिभावक भावुक हो उठे। इसके अतिरिक्त अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में प्रस्तुत शिव एक्ट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस प्रस्तुति में नन्हे कलाकारों ने भगवान शिव के स्वरूप, शक्ति और करुणा को अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रभावशाली ढंग से मंच पर साकार किया। मनमोहक वेशभूषा, सजीव अभिनय और भक्तिमय संगीत ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। बच्चों की आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गुंजायमान हो उठा।

बच्चों की आकर्षक वेशभूषा, भव्य मंच सज्जा, मधुर संगीत और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे समारोह को अत्यंत प्रभावशाली एवं यादगार बना दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा।
विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. रिंकू एस. गोयल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की सच्ची कुंजी हैं। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षकों को भी उनके समर्पण एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।





More Stories
मुजफ्फरनगर में बुर्कानशीं महिला ने चंद सेकेण्ड में साफ किया कीमती सूट
प्रो0 महादेव लाल श्रॉफ की जयंती पर राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस/फार्मा अन्वेषण मनाया गया
हिरण्यकश्यप पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन