सन्नी गर्ग
कैराना। पुलिस ने फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक अनुराग गौतम ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित वारंटी अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पूर्व अभियोग को छुपाते हुए जनपद गाजियाबाद से फर्जी तरीके पासपोर्ट बनवाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया।बता दे कि वर्ष 2005 में पकड़े गए अभियुक्त पर थाना कैराना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त द्वारा अभियोग को छिपाते हुए वर्ष 2008 में जनपद गाजियाबाद से फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवा लिया था। जिस के संबंध में कैराना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत था।पकड़े गए आरोपी का नाम जावेद पुत्र रियासत निवासी ग्राम जहान पुरा है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार