November 10, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

रेत चोरी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।रेत चोरी व सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गुरुवार को पंजीठ चौकी प्रभारी सचिन त्यागी ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु संचालित अभियान के तहत चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मुखबिर की सूचना पर कैराना बाईपास तमन्ना चिकन कॉर्नर से करीब सुबह 11:00 बजे रेत चोरी व सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे जुल्फकार व दिलशाद निवासीगण ग्राम जौला थाना बुढाना जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान करने के बाद जेल भेज दिया।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!