सन्नी गर्ग
कैराना।कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नगर पालिका प्रांगण में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक हुआ आयोजन।जिसमें कुल 14 दंपतियों के मामलों की फाइलें थी।जिनमें से 3 दंपतियों का समझौता कराया गया।
कैराना नगर पालिका परिषद में प्रत्येक रविवार को दंपति विवादों के निस्तारण हेतु परिवार परामर्श केंद्र की बैठक का आयोजन कोरोना गाइडलाइन के नियमों पालन करते हुए किया गया।परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में काउंसलर डॉक्टर नसरीन खान ने कैराना,झिंझाना व कांधला थानों से संबंधित 14 फाइलों में से 3 फाइलों में सुनवाई की,जिनमें काफी जद्दोजहद के बाद तीन दंपतियों के बीच आपसी समझौता कराया गया।जबकि बाकी फाइलों में अगले सप्ताह की तारीख लगा दी गई।इस दौरान डॉक्टर नसरीन खान,रवि वालिया एडवोकेट,मोहनलाल आर्य,एसआई अखिलेश कांस्टेबल सोनू पंवार,महिला कांस्टेबल इति चौधरी एवं महिला कांस्टेबल प्रीति गौतम आदि मौजूद रहे।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार