सन्नी गर्ग
कैराना।पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक एवं एक अवैध तमंचा 315 एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक पवन सैनी ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान ग्राम भूरा सड़क सरेराह से एक युवक को चोरी की बाइक सिटी हंड्रेड संख्या एचआर 71 एच 7380 एवं एक अवैध तमंचा 315 व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया।पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम अरशद पुत्र असलम निवासी दूधगढ़ थाना चिलकाना जिला सहारनपुर बताया है और जानकारी दी की उसके द्वारा उक्त बाइक पानसरे फाटक के पास यमुनानगर से चोरी की गई थी।जिसको है बेचने के लिए कैराना आ रहा था।पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में कोतवाली कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार