थाना झिंझाना पुलिस द्वारा मुठभेड मे 03 हिस्ट्रीशीटर टॉप 10 अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार बरामद
आज दिनांक 28.07.2022 को पुलिस अधीक्षक शामली के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में थाना झिंझाना पुलिस द्वारा रंगाना तिराहे के पास से पुलिस मुठभेड के दौरान थाना क्षेत्र में लूट की घटना कारित करने के उद्देश्य से आये तीन बदमाशों (1).शौकिन्द्र, (2).राजेन्द्र उर्फ जिन्दर व 3.लोकेन्द्र उर्फ लोकी पुत्रगण ब्रजपाल उर्फ बिरजा नि0गण ग्राम हरसाना, थाना झिंझाना, जनपद शामली को जंगल ग्राम रंगाना तिराहे के पास से पुलिस मुठभेड मे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा तीनों अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद तमन्चे देशी 315 बोर व दो अदद खोखा व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद चाकू बरामद हुए है । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध मे थाना झिंझाना पर आवश्यक वैधानिक कार्यवही की जा रही है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे तीनों भाई है, इन तीनो पर पहले भी मुकदमे दर्ज है और इन्होने लोगों के डराने धमकाने के लिये तंमचा कारतूस व चाकू अपने पास रखते है । पुलिस से पकड़े जाने के डर से इन्होने पुलिस फायर कर दिया । उपरोक्त तीनों अभियुक्त थाना हाजा के हिस्ट्रीशीटर अपराधी है
थाना झिंझाना पुलिस द्वारा मुठभ




More Stories
पुरकाजी में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का भव्य स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर भरा जोश
हिंदुस्तान ओलंपियाड में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास
क्षेत्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वेदांता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम