चरथावल में मेले स्थल का निरीक्षण, पुलिस ने किया पैदल गश्त
चरथावल। रिपोर्ट- जावेद आलम। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सीओ सदर डॉ. रविशंकर एवं थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
इस दौरान अधिकारियों ने पारंपरिक मेला स्थल का भी निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, फायर सेफ्टी, साफ-सफाई एवं झूलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रवेश और निकास मार्गों की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने आमजन से होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की तथा अफवाहों से बचने की सलाह दी। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।




More Stories
पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब पुरक़ाज़ी ने जीता
किसान इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से बढ़ाया विद्यालय का मान