किसान इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से बढ़ाया विद्यालय का मान
विकासखंड पुरकाजी केकिसान इंटर कॉलेज में सोमवार को वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्रधानाचार्य द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान आयुष, द्वितीय स्थान खुशी गांग तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं इंटरमीडिएट कला वर्ग में आरती ने प्रथम, रिहान ने द्वितीय तथा निखिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में सोनू ने प्रथम, अंशिका गोयल ने द्वितीय तथा तनुजा ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षाफल 89.4 प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट कला वर्ग का परिणाम 87.8 प्रतिशत एवं विज्ञान वर्ग का परीक्षाफल 94.87 प्रतिशत घोषित किया गया। उत्कृष्ट परिणाम आने पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष संदीप गोयल, उप-प्रबंधक नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, प्रबंध समिति के सदस्य एवं प्रधानाचार्य बलवंत सिंह सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्र-छात्राओं की यह सफलता आने वाले वर्षों में अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा किसान इंटर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।




More Stories
गरीब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, एसडीएम से मिला भाकियू (तोमर) का प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरनगर दैनिक जागरण के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट भूषण भास्कर को मेरठ में नारद सम्मान पुरस्कार से किया सम्मानित
भारत आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में ग्रेजुएशन सेरोमनी का आयोजन किया गया