August 18, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

सीएम का राशन डीलरो को तोहफा, लाभांश बढाकर किया 125, मुजफ्फरनगर में हुआ संजीव प्रसारण

सीएम का राशन डीलरो को तोहफा, लाभांश बढाकर किया 125, मुजफ्फरनगर में हुआ संजीव प्रसारण

सीएम का राशन डीलरो को तोहफा, लाभांश बढाकर किया 125, मुजफ्फरनगर में हुआ संजीव प्रसारण

उत्तर प्रदेश के 78 हजार से ज्यादा राशन डीलरों के लिए सोमवार को बड़ी खुशखबरी सामने आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने की घोषणा की।

मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों और बड़ी संख्या में राशन डीलरों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

सीएम का राशन डीलरो को तोहफा, लाभांश बढाकर किया 125, मुजफ्फरनगर में हुआ संजीव प्रसारण
सीएम का राशन डीलरो को तोहफा, लाभांश बढाकर किया 125, मुजफ्फरनगर में हुआ संजीव प्रसारण

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लाभांश बढ़ाने का निर्णय राशन डीलरों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह फैसला राशन डीलरों की लंबे समय से चली आ रही मांग का सम्मान भी है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में तकनीक और पारदर्शिता को लगातार बढ़ाया जा रहा है। ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली लागू होने से राशन वितरण व्यवस्था और ज्यादा पारदर्शी और जवाबदेह होगी। पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न की समयबद्ध और निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी इससे मदद मिलेगी। कपिल देव अग्रवाल ने उचित दर की दुकानों को स्थानीय उत्पादों की बिक्री का माध्यम बनाने पर भी जोर दिया।उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़े महिलाओं के स्थानीय और हस्तनिर्मित उत्पादों को राशन की दुकानों के माध्यम से बेचने का आह्वान किया। उनका कहना था कि इससे महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बाजार मिलेगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। मंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती देगी। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी, राशन डीलर और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बाइट: कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री।

About The Author

error: Content is protected !!