August 18, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बयान को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं में लगातार आक्रोश देखने को मिल रहा है।

अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला

इसी क्रम में सोमवार को रालोद छात्र सभा के मंडल अध्यक्ष सार्थक लाटीयान के नेतृत्व में कार्यकर्ता महावीर चौक पहुंचे और अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सार्थक लाटीयान ने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा जयंत चौधरी को लेकर दिया गया बयान बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में रहने वाले बड़े नेताओं को भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। सार्थक लाटीयान ने कहा कि अखिलेश यादव के बयान से किसानों और युवाओं में भारी रोष है। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता इस बयान को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों और युवाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों का राजनीतिक रूप से जवाब दिया जाएगा।उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा और किसान अपनी ताकत का एहसास कराएंगे और 2027 में जनता अपने वोट के जरिए ऐसे बयानों का जवाब देने का काम करेगी।प्रदर्शन के दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए जयंत चौधरी के समर्थन में नारे लगाए और अखिलेश यादव के बयान पर अपना विरोध दर्ज कराया।

About The Author

error: Content is protected !!