September 1, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

मुजफ्फरनगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दरबार साहिब हॉल विस्तार का नींव पत्थर कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रोडवेज मुजफ्फरनगर में दरबार साहिब हॉल के विस्तार हेतु नींव पत्थर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पंच प्यारे की अगुवाई में मुख्य अतिथि एवं एम.जी. पब्लिक स्कूल के संस्थापक श्री सतीश गोयल ने नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर ज्ञानी जी द्वारा गुरु महाराज से अरदास की गई।

कार्यक्रम में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार सतपाल सिंह मान, सेक्रेटरी सरदार अजीत सिंह मलिक सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कमेटी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं पंच प्यारे जी को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

About The Author

error: Content is protected !!