29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा रथयात्रा में शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली। भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा 29 सितम्बर को शहर में धूमधाम एवं उल्लास के साथ निकाली जाएगी। रथयात्रा में कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, धार्मिक झाकियां, भजन मंडी आदि भी शामिल होंगे। रथयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। इससे पूर्व 28 सितम्बर को विराट कवि सम्मेलन भी होगा।
गुरुवार को जैन धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता मंें महावीर जिनालय के अध्यक्ष सुदेश कुमार जैन व महामंत्री राजेश कुमार जैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी 29 सितम्बर को 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर की वार्षिक रथयात्रा धूमधाम एवं उल्लास के साथ निकाली जाएगी। रथयात्रा दिगम्बर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मिल रोड, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, कबाडी बाजार, बडा बाजार, शिवमूर्ति, रेलवे रोड से होते हुए जैन धर्मशाला पर संपन्न होगी। रथयात्रा में कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, सुंदर झाकियां, ढोल पार्टी, घोडे आदि भी शामिल होंगे। रथयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 सितम्बर की रात साढे 7 बजे विराट कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा जिसमें कई प्रदेशों से आए मुख्य कवि डा. प्रवीण शुक्ल, विनीत चौहान, सोनल जैन, बैज नारायण बेचैन, डा. राजीव राज अपनी कविताओं से सबको मंत्रमुग्ध करेंगे। इस अवसर पर राजेश जैन, योगेश जैन, सलेकचंद जैन, सुरेन्द्र कुमार जैन, विरेश जैन, अजय कुमार जैन, तरूण कुमार जैन, जैन समाज के अध्यक्ष आलोक जैन, मयंक जैन आदि भी मौजूद रहे।




More Stories
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में खेत में मिला ग्राम प्रधान पुत्र का शव, पुलिस जांच में जुटी
रोहाना समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न, किसानों ने अधिकारियों के सामने उठाई खाद-बीज और तौल की समस्याएं।