May 2, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

पुलिस ने दो पशु चोरों को किया गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना। पुलिस ने दो पशु चोरों को चोरी की एक भैंस एक कटड़ा व डीसीएम सहित किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेश अनुसार चलाए जा रहे चेकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह व उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान मायापुर फार्म के पास से डीसीएम संख्या एचआर 67 बी 4994 से चोरी की एक भैंस व एक कटड़े सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम इसराइल पुत्र रसीद निवासी ग्राम काकौर व उस्मान पुत्र गय्यूर निवासी ग्राम नगला राई बताया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

About The Author

error: Content is protected !!