October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

9 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने 9 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया ।

जानकारी के अनुसार रविवार को कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में चेकिंग के दौरान ग्राम जंधेड़ी के पास से एक युवक को 9 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम आनंद पुत्र बंगाली निवासी ग्राम जंधेड़ी बताया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!