March 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने चार्ज संभालने के बाद क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गोकशी, अवैध कामों पर लगाई लगाम।

सहारनपुर/गागलहेडी

🔘गागलहेडी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने चार्ज संभालने के बाद क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गोकशी, अवैध कामों पर लगाई लगाम।

➡️गागलहेडी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने मिडिया से मुलाक़ात कर कहा क्षेत्र में अवैध काम जुआ गोकशी सट्टा खाई बाड़ी स्मैक आदि अवैध काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई करके- क्षेत्र में अपराध पर रोक लगा दी है सत्येन्द्र कुमार राय ने क्षेत्र में गलत काम करने वालों को सख्त हिदायत दी है अगर कोई गलत काम करता हुआ पाया गया उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता में है और उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी अपील की है कि आप सभी के सहयोग के बिना यह सब सम्भव नही है, थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने अपनी अपील के माध्यम से क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया उनके सहयोग से ही क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की आप मुझे सहयोग करें, आप सभी अपने क्षेत्र के जागरूक नागरिक बन अपराध व अपराधियों की सूचना तुरन्त थाने को दे जिससे कि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सकें,

About The Author

error: Content is protected !!