April 18, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

हिंदुस्तान ओलंपियाड में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

हिंदुस्तान ओलंपियाड में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

हिंदुस्तान ओलंपियाड में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

हिंदुस्तान समाचार पत्र द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित हिंदुस्तान ओलंपियाड में वेदांता पब्लिक स्कूल, सिखेड़ा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में शगुन लंबा, आराध्या धीमान, दिव्यांशु अवनी, एलिजा दानिया, राजू, कनीज व खुशी सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। हाल ही में घोषित परिणामों के अनुसार मुजफ्फरनगर के 50 से अधिक विद्यालयों के लगभग 6500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस ओलंपियाड में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी डी०आई०ओ०एस० डॉ. रणवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का मंच है, बल्कि यह शिक्षा के महत्व को भी उजागर करता है। मुजफ्फरनगर एवं शामली जनपद के कुल 90 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें वेदांता पब्लिक स्कूल के 11 छात्र-छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹3100, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को ₹2100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को ₹1100 की धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री सुशील सिंह आर्य एवं प्रधानाचार्य श्री विवेक चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक क्षमता को परखने एवं निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में वेदांता परिवार की ओर से सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके निरंतर प्रगति की कामना की गई।

About The Author

error: Content is protected !!