November 29, 2023

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

काजी फरहान ने प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए गांव दर गांव किया जनसम्पर्क

काजी फरहान ने प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए गांव दर गांव किया जनसम्पर्क

सहारनपुर।अल्पसंख्यक छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष एव वरिष्ठ कांग्रेस नेता काजी फरहान अख्तर ने कहा की प्रियंका गांधी जी की मेरठ में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए एक एक कार्यकर्ता को मजबूती के साथ गांव गांव जाकर रैली को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया काजी फरहान ने कहा कि प्रियंका गांधी किसानों के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं और जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो किसानों की आय को दोगुनी किया जाएगा और विभिन्न योजनाएं लागू की जाएंगी और किसान विरोधी तीनों कृषि कानून को वापस लेने का काम किया जाएगा और काजी फरहान और उनके सैकड़ों साथियों सहित उन्होंने गांव दर गांव जाकर तूफानी दौरा किया और उन्होंने जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियां गिनाने का काम किया और सभी लोगों से रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान भी किया।

error: Content is protected !!