March 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

जलालाबाद,, गंदेवड़ा संगम पर मिशनशक्ति कार्यक्रम मैं कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा जी महिलाओं को किया सम्मानित

जलालाबाद/शामली

गंदेवड़ा गंगा यमुना नहर संगम पर मिशन शक्ति कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ग, महिला समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही। 20 महिलाओं को कैबिनेट मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश में महिलाओं के सम्मान व उनसे जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी ।

जनपद शामली के गंदेवड़ा गंगा यमुना नहर संगम पर सोमवार में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन भाजपा नेता आनंद पुंडीर ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट प्रदेश के गन्ना कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल में बहन -बेटियों को सुरक्षा व सम्मान मिला है। पूर्वर्ती सरकार में ऐसा समय रहा जब बहन- बेटियां सुरक्षित नहीं थी। योगी सरकार में बहन -बेटियां रात्रि में भी सड़कों से सफर कर रही है। गंगा यमुना संगम पर अभी मात्र 10% विकास कार्य हुए हैं। 90% विकास होना बाकी है। 90% विकास होने पर जल्द संगम मिनी हरिद्वार की तर्ज पर नजर आएगा। गेस्ट हाउस, महिलाओं के लिए स्नानागार ,पक्के घाट अलग से शौचालय, कार्य चल रहा है। थाना भवन में जल्द राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे आसपास के क्षेत्र में बहन बेटियों को सस्ती शिक्षा का लाभ मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी ने बताया कि महिलाओं समूह के लिए जनपद में ₹600000000 दिया जा चुका है। बचत सहायता समूह गांव दर गांव कार्य कर रहे । महिलाओं समूह के आत्मनिर्भर बनने से महिलाएं आर्थिक मजबूत हो रही। संगम घाट पर पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए उपस्थित सभी से मुख्य विकास अधिकारी ने संकल्प कराया। कैबिनेट मंत्री ने महिला समूह में बेहतर कार्य करने वाली 20 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ,बी डी ओ डॉ पंकज, कुमार, भाजपा नेता मनोज राणा कैडी, मीनू संगल, मनीषा संगल, राज नारंग, रविता आर्या, बबली कश्यप, राकेश राणा, चक्रेश राणा, हरिओम उपाध्याय कुमार निवर्तमान प्रधान बाबूराम हरेंद्र कुमार अन्य मौजूद रहे।

सतेन्द्र राणा
9411608030

About The Author

error: Content is protected !!