October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

दो शराब तस्कर 10 पेटी अवैध देशी शराब,50 लीटर कच्ची शराब व 10 लीटर रेक्टिफाइड के साथ गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने 10 पेटी अवैध देसी शराब,50 लीटर कच्ची शराब व 10 लीटर रेक्टिफाइड के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्त्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान इको गाड़ी संख्या यूपी 12 ए वाई 2118 से शराब तस्करी कर ला रहे दो शराब तस्करों को ग्राम हैदरपुर रोड से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने शराब तस्करों के कब्जे से 10 पेटी हरियाणा मार्का अवैध देशी शराब रसीला संतरा,50 लीटर अवैध कच्ची शराब,10 लीटर रेक्टिफाइड,दो खाली व पैकिंग हेतु 28 पन्नी बरामद की है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम मोहित उर्फ मोनू पुत्र ईश्वर चंद निवासी ग्राम हैदरपुर व अशोक पुत्र ओम सिंह निवासी ग्राम बुच्चाखेड़ी बताये है और जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य के जनपद पानीपत से शराब सस्ते मूल्य पर खरीद कर शराब उत्तर प्रदेश में मूल्य बढ़ाकर विक्रय करते हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!