जलालाबाद/शामली
जलालाबाद के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी नितिन नायक उम्र 45 वर्ष अपने छोटे भाई डॉ मनोज नायक के साथ शनिवार में बाइक पर सवार होकर हरिद्वार में एम्स हॉस्पिटल में भर्ती परिचित को देखने जा रहे थे। बताया जाता है कि गांव भोजपुर निकट बाइक से भिड़ंत हो गई । दुर्घटना में शिक्षक नितिन नायक गंभीर घायल हो गए। गंभीर अवस्था में मेरठ हायर सेंटर भर्ती कराया । रविवार में दोपहर बाद उनकी मौत हो गई। मौत का पता लगने पर घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि शिक्षक नितिन की लड़की की शादी 15 दिन बाद ही होने वाली थी, शिक्षक नितिन पास के ही गांव दखोडी जमालपुर में काफी वर्षों से पढ़ाया करते थे, उनकी मौत पर राजेश सैनी ,रतन नायक, राज कुमार कंसल, मुरारी नारंग, संजय शर्मा ,अन्य ने गहरा दुख व्यक्त किया।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला
सीएम का राशन डीलरो को तोहफा, लाभांश बढाकर किया 125, मुजफ्फरनगर में हुआ संजीव प्रसारण
मोहम्मद फरमान खोजा नगला बने भाकियू के पुरकाजी युवा ब्लॉक अध्यक्ष, समर्थको मे खुशी की लहर