पुरकाजी में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का भव्य स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर भरा जोश
पुरकाजी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का पुरकाजी क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। वह हरिद्वार स्थित कलियर शरीफ में एक संस्था के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने हजरत साबिर साहब की दरगाह पर चादर चढ़ाकर देश व प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी। वापसी के दौरान पुरकाजी ब्लॉक के ग्राम धमात में समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश गुर्जर के आवास पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद ग्राम भुराहेड़ी में सपा के पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष संजीव चौधरी के निवास पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजकुमार भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है और आने वाले चुनाव में समाजवादी सरकार बनाने का निर्णय ले चुकी है। इस मौके पर कुंवर पाल सिंह, नगर पंचायत सभासद मोहम्मद इस्तखार उर्फ लाल्ला, लियाकत उर्फ कल्लू, डॉ. मंजीत राठी, योगेंद्र पवार, संजीत राठी, सुलेमान (भुराहेड़ी), मोहम्मद रागिब सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




More Stories
पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब पुरक़ाज़ी ने जीता
एमआईएम नेता रिटायर्ड एसआई शराफत अली त्यागी का इंतक़ाल
मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस और गांजा तस्करों के बीच मुठभेड़