जलालाबाद/शामली
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का भूमि सुपोषण राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया।
जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद में कीटनाशक- उर्वरकों के प्रयोग से बंजर हो रही कृषि भूमि को बचाने के लिए भूमि सुपोषण राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। इस कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार में कस्बे के शिव मंदिर जाल वाला में यज्ञ आयोजित किया गया। जिन किसानों के द्वारा जैविक खेती का प्रयोग किया जा रहा है । उनके खेत की मिट्टी को लाकर पूजन किया गया। यज्ञ कराने में पंडित चंद्र मोहन शास्त्री रहे । यजमान स्वरूप राजेश मुखिया, तुषार, राघव, रफल सिंह, सोनू कोरी, परीक्षित, शेखर योगी, विनोद कुमार अन्य रहे। पंडित चंद्र मोहन शास्त्री ने खेत की मिट्टी गंगा गौ माता के संरक्षण के लिए विधि-विधान पूर्वक यज्ञ आयोजित कराया। पूजन की गई मिट्टी को खेत में ले जाकर प्रसाद स्वरूप मिश्रित किया जाएगा।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर विजय वर्मा का सांझक में हुआ स्वागत
श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में गरबा नाइट का आयोजन
जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन रिज़वान बने विजेता