जलालाबाद/शामली
प्रदेश सरकार के रविवार में घोषित लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस शनिवार शाम से ही कस्बे में मुस्तैद रही।
जलालाबाद हाईवे, गंगोह तीतरों मार्ग ,पीठ मैदान, मेन बाजार, बंबा चौक ,कटहरा बाजार, मोती बाजार में लॉकडाउन के चलते बाजार सुनसान रहे। आवश्यक सेवाओं की दुकानें खोली गई। सुबह मे पुलिस चौकी प्रभारी ने शराब व बियर की दुकान खुली होने पर बंद कराई। बाद में दुकानदारों ने दुकानों के खुले रहने के शासन के आदेश दिखाएं। शासन के आदेश पर शराब, बीयर की दुकान खुली रही। पुलिस चेक पोस्ट, पुलिस चौकी ,नगर पंचायत कार्यालय, हाईवे किनारे पर खड़े निजी सरकारी वाहनों का सैनिटाइजेशन नगर पंचायत कर्मियों ने किया। कटहरा चौक, मेन बाजार, नया बस स्टेंड,आदि जगह पर नगर पंचायत ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई कराकर सेनिटाइजेशन व रात्रि में फागिंग कराया।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर विजय वर्मा का सांझक में हुआ स्वागत
श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में गरबा नाइट का आयोजन
जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन रिज़वान बने विजेता