October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

15 लीटर अवैध कच्ची शराब ,10 लीटर रेक्टिफाइड व चोरी की बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार।

सन्नी गर्ग

कैराना। पुलिस ने एक युवक को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब,10 लीटर रेक्टिफाइड शराब व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक रमेशचंद ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यावरण में मुखबिर खास की सूचना पर नहर रजवाहा पटरी से एक बाइक सवार युवक को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब व 10 लीटर रेक्टिफाइड शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बिलाल पुत्र ताहिर निवासी ग्राम गोगवान बताते हुए जानकारी दी हैं कि शराब तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक संख्या एचआर 1जी 3014 उसके द्वारा कुछ दिन पूर्व नहर पटरी के पास से चोरी की गई थी। जिसका उपयोग अवैध शराब तस्करी के काम में कर रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!