April 29, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने एक युवक को 13 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक रमेशचंद ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त अपराधियों की रोकथाम एवं गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर रजवाहा पटरी से ग्राम जगनपुर जाने वाले रास्ते से समय करीब 11:50 बजे एक युवक को 13 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम तसव्वर पुत्र हारूण निवासी ग्राम भूरा बताया हैं।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

About The Author

error: Content is protected !!