October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

जानकारी के अनुसार बुधवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह ने पुलिस टीम को साथ लेकर मुखबिर की सूचना पर ग्राम ऊंचागांव बिजली घर के पास से हत्या के प्रयास के फरार आरोपी मुजम्मिल पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम इस्सोपुर खुरगान को किया गिरफ्तार।विदित हो कि 20 मई को अफसर पुत्र फरमूद निवासी ग्राम इस्सोपुर खुरगान पर पूर्व की रंजिश के चलते विपक्षीगण द्वारा घर में घुसकर जान से मारने की नियत से फावड़े से सर पर वार किया गया।जिसके सम्बंध कैराना कोतवाली पर तहरीर दाखिल की गई थी।पुलिस ने दाखिला तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरु कर दी हैं।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!