April 12, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

सन्नी गर्ग

कैराना।दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला सहित दो युवक घायल।

बृहस्पतिवार को कैराना भूरा जाने वाली रजवाहे की पटरी पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें एक महिला सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है बरनाऊ निवासी सुहैल अपनी पत्नी नसरीन के साथ कैराना से दवाई लेकर वापस अपने गांव जा रहा था और गांव भूरा की ओर से ग्राम तीतरवाड़ा निवासी तसव्वर पुत्र इकराम अपने घर ग्राम तीतरवाड़ा जा रहा था।तभी अचानक दोनों की बाईक में भिड़ंत हो गई।राहगीरों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएससी कैराना में भर्ती कराया।वही घायल सुहैल और उसकी पत्नी नसरीन का उपचार कैराना सीएससी में किया जा रहा है और घायल तसव्वर की हालत गंभीर देखते हुए कैराना सीएससी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

About The Author

error: Content is protected !!