May 10, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

टोक्यो ओलंपिक से घर लौटी भारतीय खिलाड़ी तो भव्य स्वागत में नहीं दिखी बहन

टोक्‍यो ओलंपिक खत्‍म हो चुका है और भारतीय खिलाड़ी भी घर लौटने लगे हैं. भारतीय एथलीट सुभा वेंकटेशन और धनलक्ष्‍मी सेकर भी टोक्‍यो ओलंपिक से घर आ गई हैं. वह तमिलनाडु के तिरूचि पहुंची. जहां दोनों का भव्‍य स्‍वागत किया गया. इसी बीच भारतीय खिलाड़ी धनलक्ष्‍मी अपने घुटनों के बल बैठकर फूट फूटकर रोने लगी.
दरअसल घर लौटने के बाद उन्‍हें अपनी बहन के निधन की दिल तोड़ने वाली खबर मिली, जो उनके परिवार वालों ने उनसे छिपा रखी थी. धनलक्ष्‍मी जब टोक्‍यो में थी तो उस दौरान बीमारी के कारण उनकी बहन का निधन हो गया था, मगर घर वालों ने उन्‍हें इसकी जानकारी नहीं दी थी.धनलक्ष्‍मी 4×400 मीटर मिक्‍स्‍ड रिले टीम में रिजर्व खिलाड़ी थी. उन्‍होंने इसी साल पटियाला में ट्रायल्‍स के दौरान शानदार प्रदर्शन करके बतौर रिजर्व खिलाड़ी क्‍वालिफाई किया था.धनलक्ष्‍मी टोक्‍यो ओलंपिक से जब घर लौटीं तो उनका भव्‍य स्‍वागत किया.वह अपने सफर के बारे में बता ही रही थी, इसी बीच बात करते हुए वह अचानक ही जोर जोर से रोने लगी. वहां मौजूद हर शख्‍स हैरान रह गया. धनलक्ष्‍मी अपनी बहन की खबर सुनकर उस समय इस कदर टूट गई थी कि वो घुटनों के बल बैठकर रोने लगी. धनलक्ष्‍मी को यहां जक पहुंचाने में उनकी बहन का बड़ा रोल था।

About The Author

error: Content is protected !!