October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

5 लीटर कच्ची शराब व 5 लीटर रेक्टिफाइड के साथ एक युवक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब व 5 रेक्टिफाइड शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर खुरगान चौराहे से समय करीब 2:30 बजे 5 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 लीटर रेक्टिफायर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम आस मोहम्मद उर्फ आशु निवासी मोहल्ला ईदगाह खेलकला बताया है।पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कादयान,उपनिरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल अमित सागवान, कांस्टेबल प्रेम चौधरी एवं कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल रहे।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!