भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली में 9 वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या करके शव जला दिए जाने के विरोध में सोमवार को एसडीएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया, साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलाने की मांग की गई।भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी दीपक बौद्ध के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। दीपक ने कहा कि 9 साल की मासूम के साथ हैवानियत के बाद हत्या बेहद शर्मनाक है। दिल्ली में कानून व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की जरूरत है, क्योंकि वहां की सरकार कानून व्यवस्था बनाने में विफल साबित हो रही है। वहां महिलाओं की सुरक्षा को बेहद खतरा है।दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दलित समाज के युवक अनीश कन्नौजिया द्वारा दूसरे समाज की युवती से शादी करने पर दबंगों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। इस प्रकार की घटनाओं को लेकर दलित समाज में भारी रोष है। एसडीएम राकेश कुमार के द्वारा राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में उक्त मामलों की सीबीआई से जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उन्हें सजा दिलाने, पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने, दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति जब्त करने, पीड़ित परिवारों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दिलाने और उनकी जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में विधानसभा अध्यक्ष शुभम पालीवाल, उपाध्यक्ष आशु चंद्रा, रवि, राहुल, साजिद, दीन मोहम्मद, योगेश प्रताप, तरसपाल आदि रहे।




More Stories
जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन रिज़वान बने विजेता
विज्ञान प्रदर्शनी में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, दिव्यांशी, वर्णिका और परीक्षित ने हासिल किया द्वितीय स्थान
दौराला के श्री रामलीला ग्राउंड में ‘भरत मिलाप’ और ‘शूर्पणखा प्रसंग’ का भव्य मंचन, सजीव अभिनय देख भावुक हुए श्रद्धालु।