March 15, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

ट्रक चोरी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए गए वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर ट्रक चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी बोबी कसाई उर्फ इरफान पुत्र अब्दुल बहाव निवासी मोहल्ला छड़ीयान को दबिश के दौरान आरोपी के घर से समय करीब रात्रि 3:00 बजे गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!