October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

ग्राम प्रधान को फ़र्जी बैनामा कराने के मामले में किया गिरफ़्तार,पत्नी के नाम पर किया फर्जीवाड़ा पुलिस ने की कार्यवाही

सन्नी गर्ग

कैराना।क्षेत्र के ग्राम जहानपुरा के प्रधान ने बेईमानी की नीयत से फर्जी कागजात तैयार कर संक्रमण भूमि दिखाकर अपनी पत्नि के नाम बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान को किया गिरफ्तार।

मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाये जा रहे अपराध रोकथाम एवं सम्बंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में ग्राम जहानपुरा के प्रधान मुबारक अली पुत्र नूरदीन को फर्जी कागजात तैयार कर संक्रमण भूमि दिखाकर अपनी पत्नी के नाम फर्जी बैनामा कराने के मामले में प्रधान को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी हैं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि 6 दिसंबर को वादी दिलशाद पुत्र नानू निवासी मोहल्ला अलाकला ने कांधला रोड पर स्थित एक प्लॉट को फर्जी तरीके से बैनामा करने एवं उस पर कब्जा करने के संबंध में कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी थी।जिस के संबंध में अभियुक्त मुबारिक व अन्य लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।जिसमें पुलिस ने एक अभियुक्त मुबारिक को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह,कॉन्स्टेबल सतेंद्र एवं कोस्टेबल कोशेन्द्र कुमार शामिल रहे।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!