उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के शेरकोट थाना क्षेत्र के एनएच 74 पर पर स्थित मनोकामना मंदिर के प्रमुख पुजारी की हत्या से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर दिनेश सिंह एसपी सिटी ओमवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पडताल की। वही सूचना पर धामपुर विधानसभा से विधायक अशोक कुमार राणा भी घटना की जानकारी लेने के लिये पहुंचे और पुलिस कप्तान से वार्ता की। मृतक पुजारी नूरपुर क्षेत्र का निवासी था जो पिछले 8 वर्षो से मंदिर में पुजारी के रूप में सेवाएं दे रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिये भेज कर जांच पडताल शुरू कर दी है।




More Stories
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
सम्राट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार