April 12, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

खजूरी हत्याकाण्ड से त्यागी समाज में भारी आक्रोश

मेरठ के खजूरी इलाके में हुई युवक की निर्मम हत्या से आक्रोशित त्यागी समाज के लोगो ने आरोपियो के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग की। इसी के साथ मेरठ कमिश्नरी पर चल रहे त्यागी समाज के धरने पर पहुचे दीपक त्यागी बोबी, धरना आयोजक मांगेराम त्यागी के साथ खजूरी स्थित पीडित परिवार से मिलने के लिये पहुचे जहां उन्होने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीडित परिवार को सांत्वना दी। मांगेराम त्यागी ने कहा कि जिस नृशंस तरीके से युवक की गला रेतकर हत्या की थी और कई दिनो के बाद युवक का सिर मिला, इसी अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपी कितने निर्दयी है। ऐसे लोगो के विरूद्ध कडी कार्यवाही होनी चाहिये। इसी के साथ उन्होने कहा कि अब तक पीडित परिवार से मिलने कोई भी मंत्री, विधायक या सांसद नही पहुचा। दीपक त्यागी बोबी ने कहा कि प्रशासन को इस घटना का जल्द खुलासा करना चाहिये और आरोपियो को कडी सजा दिलानी चाहियें।
रिपोर्ट-सूर्यकान्त त्यागी/हिमांशु पाल

About The Author

error: Content is protected !!