अमित कुमार, मन्सुरपुर।उद्योगपति एवं धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ग्रुप के चेयरमैन विजय गोयल व प्रबंध निदेशक गौतम गोयल को चीनी उद्योग के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया, ज्ञात हो प्रदेश में 120 वर्ष पूर्व प्रथम चीनी मिल की स्थापना हुई थी, जिसके उपलक्ष में शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में उत्तर प्रदेश शुगर मिल एशोसिएशन की तरफ से उत्तर प्रदेश में शुगर इंडस्ट्री के 120 वर्ष पूरे होने पर एक समारोह का आयोजन किया गया, सरकार द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योगपति एवं ग्रुप के चेयरमैन विजय गोयल तथा प्रबंध निदेशक गौतम गोयल को उत्तर प्रदेश के चीनी उद्योग में सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर व शाल उड़ाकर सम्मानित किया। उक्त सूचना प्राप्त होते ही चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा सभी ने एक दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार किया, इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल लक्ष्मीनारायण चौधरी,राज्य मंत्री संजय गंगवार,अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी,एस्मा के अध्यक्ष आदित्य झुनझुनवाला,यूपी एस्मा के प्रदेश अध्यक्ष सीबी पाटोदिया, ग्रुप के कार्यकारी अधिकारी संदीप शर्मा, अन्य चीनी मिलो के मालिकान, इकाई प्रमुख एंव किसान आदि सम्मिलित रहे।




More Stories
जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन रिज़वान बने विजेता
विज्ञान प्रदर्शनी में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, दिव्यांशी, वर्णिका और परीक्षित ने हासिल किया द्वितीय स्थान
दौराला के श्री रामलीला ग्राउंड में ‘भरत मिलाप’ और ‘शूर्पणखा प्रसंग’ का भव्य मंचन, सजीव अभिनय देख भावुक हुए श्रद्धालु।