March 15, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया

मुजफ्फरनगर : परम पूज्य गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर ध्वजारोहण जीवन प्रकाश हॉस्पिटल मे किया गया। जिसमे काफी संख्या मे शहर के गणमान्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।इस अवसर पर डा मनोज काबरा,सुरेन्द्र अग्रवाल, कुंजबिहारी अग्रवाल, एड अमरकांत गुप्ता, होतीलाल शर्मा,अतुल गर्ग, रामबीर सिंह आदि वक्ताओ ने गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष मे अपने विचार व्यक्त किये। आचार्यकुल के अध्यक्ष समाज सेवी होतीलाल शर्मा द्वारा समस्त कृष्ण कृपा परिवार के सदस्यो का पटका एवं मेडल पहनाकर स्वागत किया गया । उन्होने ‘घर-घर गीता, हर घर गीता’ के उद्देश्य से जो साप्ताहिक/एकादशी/विशेष पर्व पर गीतापाठ किये जा रहे है इस पुनीत कार्य के लिए गीतापाठ परिवार के सदस्यो को शुभाशिँवाद एवं धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे आर के मलिक , सुभाष गर्ग,डा विभोर जैन,डा यस अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, सन्दीप सिंघल,साहनी,संजय अरोरा,सुन्दर लाल,स्वीटी, श्रीमति काबरा , हास्पिटल स्टाफ,आचार्यकुल के सदस्यों एवं कृष्ण कृपा परिवार सहित सैकड़ो की संख्या मे सम्मानित जन उपस्थित रहे। अंत मे अल्पाहार के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

About The Author

error: Content is protected !!