मुजफ्फरनगर। संवाददाता-अमित कुमार- मैसर्स “जीनस पेपर एण्ड बोर्डस लिमिटेड” यूनिट मुजफ्फरनगर में “क्लीन जीनस-ग्रीन जीनस” मुहिम के अंतर्गत इकाई प्रमुख चंद्रेश गुप्ता व कमर्शियल हैड जी सी कोठारी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा इस मुहिम के अंतर्गत 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन रविंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया जिसमे गोपीचंद एंव उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही, इस दौरान सभी विभागाध्यक्षो एवं कर्मचारियों ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 350 पौधे लगाकर प्रबंधन द्वारा चलाई गई इस मुहिम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया तथा इकाई प्रमुख द्वारा अपने संबोधन में सभी से अपील की गई, कि वह अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पौधारोपण कर वातावरण को शुद्ध एवं जीवन योग्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य देते रहे।
More Stories
इंडियन पोटाश लिमिटेड डिस्टलरी यूनिट रोहाना कलां में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह – 2026 का शुभारम्भ
कब होगा होली दहन? जानिये ज्योतिषाचार्य पंडित विनय शर्मा से!
होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट, पैदल गश्त कर लिया व्यवस्थाओ का जायजा