शहर के मोहल्ला खाताखेड़ी में रहने वाला युवक विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश की युवती को शादी का झांसा देकर सहारनपुर ले आया। युवती ने शादी की जिद की तो उसे घुमाने के बहाने हथिनी कुंड बैराज पर ले गया और यमुना नदी में धक्का दे दिया। आंध्र प्रदेश पुलिस युवती की तलाश में सहारनपुर पहुंची। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। आंध्रा प्रदेश और कोतवाली मंडी पुलिस ने दोनों को साथ लेकर शव बरामदगी के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका शव नहीं मिल पाया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया दस तोला सोना भी बरामद कर लिया है।
कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला खाताखेड़ी निवासी आसिफ झाड़ फूंक का कार्य करता है और शादीशुदा है।पिछले दिनों आंध प्रदेश के जनपद विजयवाड़ा जनपद निवासी तस्लीमा (24) पुत्री नजीर अहमद की हैदराबाद में आसिफ से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फोन पर भी बात करने लगे। कुछ दिन पहले आसिफ मानकमऊ निवासी अपने दोस्त तैय्यब के साथ तस्लीमा से दिल्ली में मिला और उसे कार से अपने साथ सहारनपुर ले आया। आसिफ ने जिले में कई स्थानों पर किराए पर मकान में तस्लीमा को रखा। युवती अपने साथ में करीब 10 तोले सोने के जेवरात भी लेकर आई थी। विजयवाड़ा में परिजनों ने तस्लीमा के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी। कॉल डिटेल के आधार पर आंध प्रदेश पुलिस सोमवार की सुबह सहारनपुर के कोतवाली मंडी पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से आसिफ और तैय्यब को पकड़ लिया गया। आसिफ ने तस्लीमा को नदी में धक्का देना स्वीकार कर लिया।




More Stories
क्षेत्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वेदांता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
इंडियन पोटाश लिमिटेड डिस्टलरी यूनिट रोहाना कलां में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह – 2026 का शुभारम्भ