आगरा में मंगलवार सुबह से काले बादल छाए हुए हैं। सुबह 10 बजे से बारिश की फुहार शुरू हो गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने आगरा सहित प्रदेश के कई जिलों में पांच अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, पांच अगस्त तक कई जिले भारी बारिश के यलो अलर्ट पर रखे गए हैं। यलो अलर्ट वाले जिलों में आगरा के अलावा अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, झांसी भी शामिल हैं।
उधर, लगातार हो रही बारिश और गोकुल बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना उफान पर बह रही है। जलस्तर बढ़ने से नदी के तटवर्ती इलाकों में खेत जलमग्न हो गए हैं। वहीं चंबल नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। इससे बीहड़ में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
More Stories
ब्लॉक में किसानों की समस्याओं पर मंथन,हर माह होगी बैठक
पावटी में पशु अस्पताल की व्यवस्था का मुद्दा उठा, पशु चिकित्सा शिविर में 128 पशुओं का उपचार
पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब पुरक़ाज़ी ने जीता