एमआईएम नेता रिटायर्ड एसआई शराफत अली त्यागी का इंतक़ाल
मुज़फ्फरनगर। एमआईएम पार्टी के पश्चिम यूपी सचिव व रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर शराफत अली त्यागी का अचानक इंतक़ाल होने से शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि एक दिन पहले सऊदी अरब हज के लिए गए थे और मदीना में आज सुबह 4 बजे उनका ह्रदय गति रुकने से इंतक़ाल हो गया है।खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मिमलाना रोड़ पर तथा उनके शुभचिंतकों, साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही उनके आवास पर लोगो का तांता लगना शुरू हो गया।
उनके बेटे एमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष शाहरुल त्यागी से मिलकर लोग उन्हें तसल्ली दे रहे है।

मरहूम शराफत अली त्यागी का इतिहास
आपको बता दे कि शराफत अली त्यागी यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर रह चुके हैं और त्यागी एजुकेशन संगठन के अध्यक्ष भी है तथा चरथावल विधानसभा में उनकी मुस्लिम त्यागी समाज मे अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है। मूल निवासी खतौली के गाँव नावला के है और अब मिमलाना रोड पर रहते है।




More Stories
पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब पुरक़ाज़ी ने जीता
मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस और गांजा तस्करों के बीच मुठभेड़
पुरकाजी में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का भव्य स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर भरा जोश