शामली : कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर हो गए। दोनों शूटर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल रहे थे।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे सूचना मिली थी कि अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर शामली की तरफ आ रहे थे। सूचना पर सभी थानों को मौके पर बुलाया गया।
बदमाश पुलिस को चखमा देते हुए मन्ना माजरा की तरफ दौड़ गए। इस दौरान होटल राजमहल के निकट बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी है। जबकि दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो बदमाश ढेर हो गए। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी और बदमाशों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक बदमाशों के नाम सुमित पुत्र धर्मपाल और मोहित निवासी राझडा सोनीपत हरियाणा के निवासी थे। घटनास्थल पर एसपी समेत पुलिस मौके पर मौजूद हैं।





More Stories
मुजफ्फरनगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दरबार साहिब हॉल विस्तार का नींव पत्थर कार्यक्रम
अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला
सीएम का राशन डीलरो को तोहफा, लाभांश बढाकर किया 125, मुजफ्फरनगर में हुआ संजीव प्रसारण