थानाभवन/शामली
थानाभवन फेसबुक पर अवैध तमंचे के साथ फोटो अपलोड करने वाले युवक को थानाभवन पुलिस ने पकड़ कर तमंचे बरामद कर जेल भेज दिया।
जनपद शामली के कस्बा थानाभवन निवासी रईस पुत्र शहीद ने अपनी फेसबुक पर दो अवैध तमंचो के साथ फोटो अपलोड कर दिया। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल फोटो का संज्ञान पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव ने लेते हुए मामले की जांच थानाभवन पुलिस को सौंप दी। थानाभवन पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान थानाभवन के मोहल्ला शाह विलायत निवासी रईस पुत्र शहीद के रूप में की और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की पास से फोटो में दिखाए जा रहे अवैध 12 बोर का एक तमंचा 315 बोर का एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस तमंचे बेचने वाले लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
मोहम्मदपुर सकिश्त में सफाई के नाम पर खानापूर्ति अधिकारियों की मिली भगत
मैजिक डांस एकेडमी पर प्रशिक्षुओं को वितरित किए गए प्रशस्ति-पत्र एवं अंक तालिका
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत मुजफ्फरनगर के 1516 लाभार्थियों को मिली बड़ी सौगात