October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

19 पेटी अवैध देशी शराब,20 लीटर कच्ची शराब व 10 लीटर रेक्टिफाइड के साथ तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने 19 पेटी अवैध देशी शराब, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व 10 लीटर रेक्टिफाइड के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात्रि कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार आगामी त्योहारों एवं पंचायत चुनाव के शांतिपूर्ण कराए जाने के दृष्टिगत चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान अलग-अलग कार्यवाही करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 19 पेटी अवैध देशी शराब रसीला संतरा हरियाणा मार्का की बरामद की है और 20 लीटर अवैध कच्ची शराब 10 लीटर रेक्टिफाइड शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार संख्या यूपी 70 एई 8840 को पप्पू की ट्यूबेल जंगल तीतरवाड़ा से देर रात्रि बरामद करते हुए शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने अपने नाम सलेख पुत्र महेन्द्,ओमपाल पुत्र जय सिंह निवासीगण ग्राम ऊंचा गांव व उत्तम पुत्र सहदेव निवासी ग्राम भूरा खुर्द थाना भौराकला जनपद मुजफ्फरनगर बताए हैं।पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!