March 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार कैराना कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम पंजीठ चौराहा पटाखा फैक्ट्री के पास से जानलेवा हमले में वांछित अभियुक्त खुर्शीद पुत्र समीम निवासी ग्राम रामड़ा को किया गिरफ्तार।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि दो दिन पूर्व इस्तकार उर्फ दिल्ला पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम निर्वना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा ग्राम रामड़ा में अपनी उधार भी हुई नगदी लेने हेतु आने पर अभियुक्त द्वारा उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने एवं जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किए जाने के संबंध में कोतवाली कैराना पर तहरीर दाखिल की गई थी।दाखिला तहरीर के आधार पर कोतवाली कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।कोतवाली पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना में लिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और उनके वांछित साथी खुर्शीद को भी गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सचिन त्यागी,कांस्टेबल संजीव कुमार एवं कांस्टेबल अमित शामिल रहे।

About The Author

error: Content is protected !!