April 15, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

अवैध तमंचे के साथ वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक वांछित हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राहुल कादियान ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान मारपीट के मामले में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर सलीम उर्फ वरीस पुत्र रईस निवासी मोहल्ला खेलकला को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ किया गिरफ़्तार।पुलिस ने पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!